Organic Farming of Potatoes
आलू की जैविक खेती: आलू की जैविक खेती का परिचय : भारत में आलू सबसे लोकप्रिय और बहुउपयोगी सब्जियों में से एक है। यह लगभग हर राज्य में उगाई जाती है और रोज़ाना के भोजन का अहम हिस्सा है। आलू की परंपरागत खेती में अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का उपयोग होता है, जो मिट्टी की संरचना और उपजाऊपन को प्रभावित करता है। इसी कारण अब किसान अपनी पुरानी पद्धति जैविक खेती की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके गुणवत्ता युक्त उत्पादन किया जाता है। जिसके कारण पहले लोगों की आयु का मानक 100 वर्ष की होती थी। लेकिन अधिक पैदावार के चक्कर में हम रासायनिक खाद और केमिकल युक्त दवाओं का उपयोग करना शुरू कर दिया तब से हमारी शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो गए। लेकीन जैविक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखती है बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित है। कम लागत और अधिक मुनाफे की खेती का आधुनिक तरीका- आलू की जैविक खेती के लाभ: मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है। रोग और कीटों का प्राकृतिक नियंत्रण होता है।...