संदेश

लौकी की जैविक खेती: (Organic Farming of Bottle Gourd) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Organic Farming of Bottle Gourd

चित्र
  लौकी की जैविक खेती: परिचय: लौकी भारत की एक प्रमुख सब्जी वाली फसल है, इसे भारत में अलग-अलग स्थान पर अलग- अलग नामों से भी जाना जाता है यह लगभग पूरे वर्ष उगाया जा सकता है। लौकी न केवल पोषण से भरपूर है, बल्कि पचने में हल्की और औषधीय गुणों से युक्त भी होती है। वर्तमान समय में बढ़ती रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को देखते हुए “ लौकी की जैविक खेती”  किसानों के लिए एक लाभकारी और सुरक्षित विकल्प बनती जा रही है। जैविक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि बाजार में जैविक लौकी की मांग और कीमत भी अधिक मिलती है। जिससे किसान की आय बढ़ती है और वह समृद्ध बनता है।  किसान भाइयों आज आप इस ब्लॉग लेख जानेंगे- लौकी की जैविक खेती की संपूर्ण जानकारी जैसे- खेत की तैयारी, बीज का चयन, जैविक खाद, सिंचाई, रोग-कीट नियंत्रण और अधिक उत्पादन के आसान तरीके। किसान भाइयों चलिए शुरू करते हैं लौकी की जैविक खेती की निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां- 1) लौकी का महत्व और पोषण मूल्य: लौकी में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन B, पोटैशियम, आयरन और...