Organic Beetroot Farming
चुकंदर की जैविक खेती: परिचय: भारत में तेजी से बदलते कृषि परिदृश्य में जैविक खेती का महत्व दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान ने किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित किया है। इन्हीं फसलों में एक लाभदायक और स्वास्थ्यवर्धक फसल है चुकंदर की जैविक खेती की आइए इसकी विस्तृत जानकारी में हम उसके प्राकृतिक गुण के बारे में भी चर्चा करेंगे। “चुकंदर” चुकंदर न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि इसमें आयरन, फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आज हम जानेंगे - “चुकंदर की जैविक खेती कैसे करें, इसके लिए मिट्टी, बीज, खाद, सिंचाई, रोग नियंत्रण, उत्पादन और लाभ” की सम्पूर्ण जानकारी। चुकंदर का उपयोग एवं फायदे: चुकंदर एक कंद वाली फसल है जो मुख्यतः सब्जी के रूप में प्रयोग की जाती है। इसका गूदा गहरा लाल या बैंगनी रंग का होता है। इसमें “लौह तत्व (Iron)” प्रचुर मात्रा में होता है, जो रक्तवृद्धि और शरीर की शक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसके उपयोग निम्न प्रकार से किए जाते हैं- सलाद और सू...