संदेश

प्याज की जैविक खेती कैसे करें : (How to do Organic Onion Farming) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Organic Onion Farming

चित्र
प्याज की जैविक खेती कैसे करें: परिचय: भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां प्याज एक महत्वपूर्ण नकदी फसल मानी जाती है। प्याज का विशेष महत्व तो हर घर की  रसोई में और सभी होटल एवं रेस्तरां में है क्योंकि बदलते समय के साथ उपभोक्ता अब रासायनिक खाद और कीटनाशकों से उगाई गई फसलों की बजाय जैविक फसलों  को अधिक पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि प्याज की जैविक खेती  किसानों के लिए लाभकारी और टिकाऊ विकल्प बनती जा रही है। जैविक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होती है।  किसान भाइयों इस लेख में हम आपको “प्याज की जैविक खेती” करने की विस्तृत जानकारी जैसे- बीज का चयन, नर्सरी, खाद, सिंचाई, रोग नियंत्रण और पैदावार बढ़ाने के जैविक तरीके बतायेंगे। प्याज का महत्व: प्याज लगभग हर भारतीय रसोई का आवश्यक हिस्सा है। इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। प्याज की मांग पूरे वर्ष बनी रहती है। जैविक प्याज बाजार में अधिक कीमत पर बिकता है। प्याज की जैविक खेती के लिए जलवायु: प्याज ठंडी और शुष्क जलवायु में अच्छी पैदावार देत...