Organic Farming of Cabbage
पत्तागोभी की जैविक खेती : परिचय: पत्तागोभी भारत की लोकप्रिय सर्दी की सब्जी है, भारत में इसको अलग- अलग स्थानीय भाषा में अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है हमारे यहां उत्तर भारत में यह बंधा के नाम से प्रचलित है। जिसकी खेती देशभर में बड़े पैमाने पर की जाती है। जैविक तरीकों से उगाई गई पत्ता गोभी न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, बल्कि बाजार में इसकी मांग और कीमत दोनों अधिक होती हैं। आज के समय में रसायन-मुक्त सब्जियों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है, इसलिए “पत्तागोभी की जैविक खेती” किसानों के लिए बेहतर लाभ वाला विकल्प है। प्रिय किसान भाइयों इस ब्लॉग में आप जानेंगे- पत्तागोभी के बीज चयन से लेकर मिट्टी की तैयारी, नर्सरी, लगाने की विधि, जैविक खाद, प्राकृतिक कीट नियंत्रण, सिंचाई और कटाई तक हर जानकारी विस्तार से। पत्ता गोभी की जैविक खेती की महत्वपूर्ण जानकारी निम्नलिखित है- पत्तगोभी की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु क्या है?: पत्तागोभी ठंडे मौसम की फसल है। तापमान: 15°C से 25°C इसके लिए सर्वोत्तम है। अत्यधिक गर्मी में पत्ते पीले और मुरझाने लगते हैं। ठंडा मौसम इसकी गुणवत्ता और आकार बढ़ात...