Organic Parwal Farming
परवल की जैविक खेती कैसे करें?: परवल का परिचय: परवल भारत की प्रमुख सब्ज़ी फसलों में से एक है, जिसे खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। परवल न केवल स्वादिष्ट सब्ज़ी है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। आज के समय में जब रासायनिक खेती से मिट्टी, स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, तब परवल की जैविक खेती किसानों के लिए एक लाभदायक और टिकाऊ विकल्प बनकर उभरी है। जैविक तरीके से उगाया गया परवल बाजार में अच्छे दाम पर बिकता है और उपभोक्ताओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है। किसान भाइयों आज हम इस ब्लॉग लेख में परवल की जैविक खेती पर विस्तार से चर्चा करेंगे जैसे कि- परवल की जैविक खेती कैसे करें ? और जानिएं उन्नत किस्में, जलवायु, मिट्टी, रोपाई, जैविक खाद, कीट-रोग नियंत्रण, पैदावार, लागत और इसके लाभ के बारे में। परवल का महत्व और पोषण मूल्य: परवल में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- विटामिन A और C आयरन और कैल्शियम फाइबर एंटीऑक्सीडेंट यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, मधुमेह (Diabetes) में लाभकारी है और शरीर की र...