Organic Farming of Zucchini
जुकिनी की जैविक खेती: कम लागत में अधिक मुनाफ़ा पाने का नया तरीका- जुकिनी का परिचय: जैविक खेती की बढ़ती मांग के साथ-साथ सब्ज़ियों की जैविक खेती किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प बनती जा रही है। उन्हीं सब्ज़ियों में से एक है जुकिनी जिसे इटैलियन तोरई भी कहा जाता है। यह स्वादिष्ट, पौष्टिक और जल्दी तैयार होने वाली फसल है। होटल, रेस्टोरेंट और शहरों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। किसान भाइयों इस ब्लॉग में हम जुकनी की जैविक खेती की पूरी जानकारी बिल्कुल सरल भाषा में समझेंगे जैसे- जुकिनी क्या है? और जुकिनी की जैविक खेती कैसे करें? और यहाॅ जानेंगे जलवायु, मिट्टी, बीज, खाद, सिंचाई, कीट नियंत्रण और पैदावार की पूरी जानकारी हिंदी में। जुकिनी क्या है?: दोस्तों जुकिनी कुकुरबिटेसी परिवार की सब्ज़ी है। अगर सीधे शब्दों में कहें तो यह कद्दू (कोहड़ा) का ही भाई है इसका उपयोग सलाद, सब्ज़ी, सूप और ग्रिल्ड डिशेज़ में किया जाता है। यह विटामिन A, C, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होती है। जुकिनी के लिए जलवायु और तापमान: जुकिनी की जैविक खेती के लिए मध्यम गर्म जलवायु सबसे उपयुक्त मानी ज...