Organic Pumpkin Farming: Complete Information
कद्दू की जैविक खेती: परिचय: कद्दू भारत की प्रमुख सब्जी फसलों में से एक है, इसको भारत में कई स्थानों पर “कोहड़ा” के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी खेती लगभग सभी राज्यों में की जाती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर, स्वादिष्ट और औषधीय गुणों वाली सब्जी है। वर्तमान समय में बढ़ते रासायनिक प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण किसान एवं उपभोक्ता कद्दू की जैविक खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जैविक विधि से उगाया गया कद्दू न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मनुष्य अच्छा स्वास्थ्य एवं कसानों अच्छा बाजार मूल्य भी दिलाता है। कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसका पत्ता, फूल और फल सभी खाए जाते हैं, इस लिए बाजार में अधिक मांग (डिमांड) हमेशा बनी रहती है। कद्दू का वानस्पतिक परिचय- कद्दू का वैज्ञानिक नाम: कुकुर्बिता मोस्चाटा है। फसल का प्रकार: बेल वाली सब्जी है। इसका उपयोग: सब्जी, मिठाई, सूप, बीज एवं औषधीय में प्रयोग किया जाता है किसान भाइयों इस लेख में आप जानेंगे- कद्दू की जैविक खेती की पूरी प्रक्रिया, जलवायु, भूमि, बीज का चयन, खाद-प्रबंधन, कीट-रोग नि...