Organic Broccoli Farming
ब्रोकली की जैविक खेती: 🥦 ब्रोकली का परिचय: जैविक ब्रोकली की बढ़ती मांग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में है। आज के समय में लोग स्वास्थ्य के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक हो रहे हैं। इसी कारण हरी सब्जियों, खासकर ब्रोकली (Broccoli) की मांग तेजी से बढ़ रही है। ब्रोकली को “सुपर फूड” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, K, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जैविक खेती के बढ़ते चलन के साथ जैविक ब्रोकली की बाजार में कीमत सामान्य ब्रोकली से अधिक मिलती है। कम लागत, अच्छा उत्पादन और बेहतर मुनाफा होने के कारण यह किसानों के लिए एक लाभकारी सब्जी फसल बन चुकी है। किसान भाइयों आज हम इस लेख में आपको ब्रोकली के बारे में विस्तार से बतायेंगे- ब्रोकली क्या है?, ब्रोकली की जैविक खेती कैसे करें? और जानेंगे जलवायु, मिट्टी, बीज, नर्सरी, जैविक खाद, रोग नियंत्रण, उत्पादन व मुनाफे की पूरी जानकारी। ब्रोकली क्या है?: ब्रोकली गोभी वर्ग (क्रूसीफेरस परिवार) की फसल है, जिसमें फूलों का गुच्छा खाया जाता है। यह दिखने में फूलगोभी जैसी होती...