Organic Mustard Farming
सरसों की जैविक खेती: सरसों की जैविक खेती का परिचय:- भारत में सरसों रबी मौसम की एक प्रमुख तिलहन फसल है, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों जैसे- राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बड़े पैमाने पर उगाई जाती है। यह न सिर्फ हमारे भोजन का अहम हिस्सा है बल्कि किसानों के लिए एक प्रमुख नकदी फसल भी है। आज जब लोगों की रुचि शुद्ध और रासायनिक रहित उत्पादों की ओर बढ़ रही है, तब जैविक सरसों की खेती एक श्रेष्ठ विकल्प बन चुकी है। जैविक खेती में रासायनिक खाद या कीटनाशकों के बजाय प्रकृति आधारित संसाधनों का उपयोग किया जाता है। इससे न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि सरसों तेल की गुणवत्ता भी अधिक शुद्ध होती है। और पर्यावरण-संरक्षक विकल्प बनकर उभरी है। इसका उपयोग करना मतलब स्वास्थ्य जीवन जीने का एक वरदान सबित हो सकता है। चलिए इस फसल की पूर्ण जानकारी के लिए आगे बढ़ते हैं। किसान भाइयों इस ब्लॉग में जानिए सरसों की जैविक खेती करने की पूरी प्रक्रिया - बीज का चयन, भूमि की तैयारी, जैविक खाद, रोग नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने के उपाय। यह लेख किसानों के लिए 20...