Organic Brinjal Farming
बैंगन की जैविक खेती: प्रिय किसान भाइयों इस ब्लॉग में आप जानेंगे- बैंगन की जैविक खेती की पूरी प्रक्रिया- बीज का चयन, मिट्टी प्रबंधन, जैविक खाद, कीटनाशक, सिंचाई, रोग-नियंत्रण, उत्पादन और लागत-लाभ का विश्लेषण, पूरी तरह प्राकृतिक खेती से अधिक उत्पादन कैसे पाएं। बैंगन का परिचय: दोस्तों बैंगन भारत की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है, जिसे “सब्जियों का राजा” भी कहा जाता है। यह पोषण, स्वाद और उपलब्धता के कारण सालभर उगाया जाता है। आधुनिक समय में रासायनिक खेती ने उत्पादन तो बढ़ाया है, लेकिन मिट्टी और स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचाया है। ऐसे में “बैंगन की जैविक खेती” किसान को कम लागत, अधिक लाभ और उच्च गुणवत्ता का उत्पादन प्रदान करती है। जैविक खेती न केवल मिट्टी को उर्वरक बनाती है बल्कि उपभोक्ताओं को विषमुक्त सब्जियां भी उपलब्ध कराती है। जिससे किसानों को इस फसल से लाखों रुपये की आमदनी होती है। आइए शुरू करते हैं बैंगन की जैविक खेती की विस्तृत जानकारी- जलवायु एवं तापमान: बैंगन की फसल गर्म एवं नम दोनों मौसम में अच्छी बढ़ती है। आदर्श तापमान: 20°C से 30°C अत्यधिक ठंड (<1...