Organic Farming of Watermelon: Complete Information
तरबूज की जैविक खेती: परिचय: तरबूज (Watermelon) गर्मियों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला फल है। इसकी मांग शहरों से लेकर गांवों तक बनी रहती है। बढ़ते रासायनिक प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज उपभोक्ता जैविक फलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि “तरबूज की जैविक खेती” किसानों के लिए एक लाभदायक और टिकाऊ विकल्प बनती जा रही है, जैविक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती है, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित होती है। किसान भाइयों इस लेख में हम “तरबूज की जैविक खेती की विस्तृत जानकारी” जैसे- जलवायु, मिट्टी, उन्नत किस्में, बीज उपचार, जैविक खाद, सिंचाई, रोग-कीट नियंत्रण, उत्पादन, लागत और मुनाफा पर विस्तार से चर्चा करेंगे। पहले हम आपको तरबूज का वानस्पतिक परिचय कराते हैं- फसल का नाम: तरबूज वैज्ञानिक नाम: सिट्रुलस लैनाटस कुल: कुकुरबिटेसी फसल का प्रकार: बेल वाली फसल इसका उपयोग: ताजे फल, जूस, शरबत तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, साथ ही इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। तरबूज की जैविक खेती के लाभ: रासाय...