Organic Farming of Radish
मूली की जैविक खेती: परिचय: मूली भारत की एक प्रमुख जड़वाली सब्ज़ी है, जिसकी खेती गांव से लेकर शहर तक हर जगह होती है। इसकी तेज़ ग्रोथ, कम लागत और निरंतर बाजार मांग के कारण किसान इसे बड़ी संख्या में उगाते हैं। लेकिन रसायनिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होता है। इसलिए आज किसान जैविक खेती की ओर आगे बढ़ रहे हैं। और बहुत ही कम समय केवल 40 से 50 दिन में इस मूली की फसल से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। किसान भाइयों आज आप इस लेख में जानेंगे- मूली की जैविक खेती कैसे करें? जानिए बीज की किस्में, मौसम, जैविक खाद, सिंचाई, रोग नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने की पूरी जानकारी। मूली की जैविक खेती से कम खर्च में अधिक लाभ पाने का आसान तरीका। किसान मित्रों मूली की जैविक खेती से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी निम्नलिखित है। चलिए शुरु करते हैं मूली की जैविक खेती की निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी- मूली की प्रमुख किस्में: जैविक खेती में स्थानीय किस्मों और रोग-प्रतिरोधी वैरायटी का चयन सबसे महत्वपूर्ण होता है। मूली की प्रमुख किस्में और उनकी विशेषताएं: पूसा चेतकी: मध्यम लंबी, सफेद, हल्की...