संदेश

Organic Wheat Farming: Varieties, Right Time for Sowing

चित्र
  गेहूं की जैविक खेती: परिचय: भारत एक कृषि प्रधान देश है और गेहूं यहाँ की प्रमुख रबी फसल है। आधुनिक रासायनिक खेती से जहाँ उत्पादन तो बढ़ा, वहीं मिट्टी की उर्वरता, जल गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव भी पड़ा। ऐसे में “जैविक खेती”  अब किसानों के लिए एक टिकाऊ और लाभकारी विकल्प बनती जा रही है। गेहूं की जैविक खेती का उद्देश्य केवल उत्पादन नहीं, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता, पर्यावरण संतुलन और उपभोक्ता के स्वास्थ्य  को बनाए रखना है।  सुझाव : किसान भाइयों यदि आप जैविक खेती को बड़े पैमाने पर नहीं कर सकते हैं तो मेरा सुझाव आपके लिए यह है कि आप अपनें खाने के लिए जैविक विधि से गेहूं की खेती की बुआई जरूर कीजिए जिससे आप एक स्वास्थ्य जीवन व अच्छे भविष्य का निर्माण कर पाएं। चलिए इस लेख में हम जानेंगे कि गेहूं की जैविक खेती कैसे की जाए, कौन-कौन सी किस्में उपयुक्त हैं, बुआई का सही समय क्या है और अधिक उपज पाने के जैविक उपाय क्या हैं। गेहूं की जैविक खेती- गेहूं की किस्में, बुआई का सही समय और अधिक उत्पादन के जैविक तरीके क्या हैं।   जैविक खेती का महत्व: जैविक खेती में रासायनिक उर्व...

Organic Fenugreek Farming

चित्र
  मेथी की जैविक खेती: परिचय:   भारत में मेथी एक प्रमुख हरी सब्ज़ी और औषधीय फसल के रूप में जानी जाती है। इसके पत्ते सब्जी के रूप में और बीज मसाले के रूप में उपयोग होते हैं। मेथी का स्वाद हल्का कड़वा लेकिन अत्यंत पौष्टिक होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, और विटामिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आज के समय में रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में मेथी की जैविक खेती एक बेहतर विकल्प है जो किसानों को प्राकृतिक रूप से शुद्ध और सुरक्षित उत्पादन प्रदान करती है। मेथी की पहचान और महत्व: मेथी का वैज्ञानिक नाम "ट्राइगोनेला फ़ोएनम-ग्रेकुम" है। यह लेग्यूम (दलहनी) वर्ग की फसल है, जो मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिरीकरण में मदद करती है। इसका मुख्य लाभ: मेथी के बीज मसाले, औषधि और तेल निर्माण में उपयोग होते हैं। पत्तियों का उपयोग हरी सब्जी और सूखे पाउडर के रूप में उपयोग होता है। पशु चारे के रूप में भी मेथी अत्यंत पौष्टिक मानी जाती है। यह मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है और अगली फसलों की उत्पादकता बढ़ाती है। मेथी की उपयुक्त जलवायु और मिट्टी का...

Organic Beetroot Farming

चित्र
  चुकंदर की जैविक खेती: परिचय:   भारत में तेजी से बदलते कृषि परिदृश्य में जैविक खेती का महत्व दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान ने किसानों को जैविक खेती की ओर आकर्षित किया है। इन्हीं फसलों में एक लाभदायक और स्वास्थ्यवर्धक फसल है चुकंदर की जैविक खेती की आइए इसकी विस्तृत जानकारी में हम उसके प्राकृतिक गुण के बारे में भी चर्चा करेंगे।  “चुकंदर”  चुकंदर न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि इसमें आयरन, फोलेट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आज हम जानेंगे - “चुकंदर की जैविक खेती कैसे करें, इसके लिए मिट्टी, बीज, खाद, सिंचाई, रोग नियंत्रण, उत्पादन और लाभ” की सम्पूर्ण जानकारी। 🫜 चुकंदर का उपयोग एवं फायदे:   चुकंदर एक कंद वाली फसल है जो मुख्यतः सब्जी के रूप में प्रयोग की जाती है। इसका गूदा गहरा लाल या बैंगनी रंग का होता है। इसमें “लौह तत्व (Iron)” प्रचुर मात्रा में होता है, जो रक्तवृद्धि और शरीर की शक्ति के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसके उपयोग निम्न प्रकार से किए जाते हैं- सलाद और सू...

Organic Farming of Carrot

चित्र
  गाजर की जैविक खेती:   परिचय: भारत में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में गाजर एक अत्यंत महत्वपूर्ण फसल है। यह जड़ वाली सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि विटामिन A, C, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती है। गाजर का उपयोग सलाद, जूस, हलवा और अचार जैसे अनेक खाद्य पदार्थों में किया जाता है। आज के समय में रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में गाजर की जैविक खेती एक बेहतर और लाभदायक विकल्प बन गई है।   🥕किसान भाइयों गाजर की जैविक खेती कैसे करें, इस ब्लॉग में यहाॅ जानिएं इसका लाभ व हाॅनि कि विस्तृत जानकारी। इस ब्लॉग में आप जानेंगे - ✅ गाजर की जैविक खेती कैसे करें? ✅ किस जलवायु और मिट्टी की जरूरत होती है ✅ कौन-कौन से जैविक खाद व कीटनाशक उपयोगी हैं ✅ खेती से होने वाले लाभ व संभावित हानियां क्या हैं।  सर्वप्रथम समझते हैं गाजर की जैविक खेती की निम्नलिखित व महत्वपूर्ण जानकारी: भूमि का चयन व तैयारी-   जैविक गाजर की खेती के लिए हल्की, बलुई दोमट भूमि सबसे उपयुक्त होती है, जिसमें पानी की निकासी अच्छी हो और खेत में जल...