संदेश

Organic Muskmelon Farming

चित्र
खरबूज की जैविक खेती: परिचय: भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां गर्मी के मौसम में खरबूज (Muskmelon) की माँग तेजी से बढ़ती है। आज के समय में उपभोक्ता रासायनिक खाद और कीटनाशक से मुक्त, जैविक फलों को अधिक पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि जैविक खरबूज की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी और टिकाऊ विकल्प बनती जा रही है। जैविक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखती है, बल्कि किसानों को बेहतर बाजार मूल्य भी दिलाती है। किसान भाइयों इस लेख में हम आपको- खरबूजा की जैविक खेती की पूरी प्रक्रिया जैसे- जलवायु, भूमि की तैयारी, बीज का चयन, खाद प्रबंधन, सिंचाई, रोग-कीट नियंत्रण, कटाई, उत्पादन, लागत और मुनाफा- के बारे में विस्तार से बताएंगे। खरबूजा का महत्व: खरबूजा एक लोकप्रिय गर्मी का फल है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है।  इसमें पाए जाते हैं:- विटामिन A, C और B-कॉम्प्लेक्स फाइबर पोटैशियम एंटीऑक्सीडेंट जैविक खरबूजे का स्वाद अधिक मीठा और खुशबूदार होता है, जिससे इसकी बाजार में माँग और कीमत दोनों अधिक मिलती हैं। खरबूज की जैविक खेती के लिए उपयुक्त जलवायु: खरबूजा एक गर्म और शुष्क जलवा...

Organic Farming of Watermelon: Complete Information

चित्र
तरबूज की जैविक खेती: परिचय: तरबूज (Watermelon) गर्मियों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला फल है। इसकी मांग शहरों से लेकर गांवों तक बनी रहती है। बढ़ते रासायनिक प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज उपभोक्ता जैविक फलों  की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि “तरबूज की जैविक खेती” किसानों के लिए एक लाभदायक और टिकाऊ विकल्प बनती जा रही है,  जैविक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती है, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित होती है।  किसान भाइयों इस लेख में हम “तरबूज की जैविक खेती की विस्तृत जानकारी” जैसे- जलवायु, मिट्टी, उन्नत किस्में, बीज उपचार, जैविक खाद, सिंचाई, रोग-कीट नियंत्रण, उत्पादन, लागत और मुनाफा पर विस्तार से चर्चा करेंगे। पहले हम आपको तरबूज का वानस्पतिक परिचय कराते हैं-   फसल का नाम: तरबूज  वैज्ञानिक नाम: सिट्रुलस लैनाटस कुल: कुकुरबिटेसी फसल का प्रकार: बेल वाली फसल इसका उपयोग: ताजे फल, जूस, शरबत तरबूज में लगभग 90% पानी होता है, साथ ही इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। तरबूज की जैविक खेती के लाभ: रासाय...

Organic Pumpkin Farming: Complete Information

चित्र
कद्दू की जैविक खेती: परिचय: कद्दू भारत की प्रमुख सब्जी फसलों में से एक है, इसको भारत में कई स्थानों पर “कोहड़ा” के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी खेती लगभग सभी राज्यों में की जाती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर, स्वादिष्ट और औषधीय गुणों वाली सब्जी है। वर्तमान समय में बढ़ते रासायनिक प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण किसान एवं उपभोक्ता कद्दू की जैविक खेती  की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। जैविक विधि से उगाया गया कद्दू न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मनुष्य अच्छा स्वास्थ्य एवं कसानों अच्छा बाजार मूल्य भी दिलाता है। कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसका पत्ता, फूल और फल सभी खाए जाते हैं, इस लिए बाजार में अधिक मांग (डिमांड) हमेशा बनी रहती है।  कद्दू का वानस्पतिक परिचय- कद्दू का वैज्ञानिक नाम:  कुकुर्बिता मोस्चाटा है।  फसल का प्रकार: बेल वाली सब्जी है।  इसका उपयोग: सब्जी, मिठाई, सूप, बीज एवं औषधीय में प्रयोग किया जाता है  किसान भाइयों इस लेख में आप जानेंगे-  कद्दू की जैविक खेती की पूरी प्रक्रिया, जलवायु, भूमि, बीज का चयन, खाद-प्रबंधन, कीट-रोग नि...

Organic Farming of Bottle Gourd

चित्र
  लौकी की जैविक खेती: परिचय: लौकी भारत की एक प्रमुख सब्जी वाली फसल है, इसे भारत में अलग-अलग स्थान पर अलग- अलग नामों से भी जाना जाता है यह लगभग पूरे वर्ष उगाया जा सकता है। लौकी न केवल पोषण से भरपूर है, बल्कि पचने में हल्की और औषधीय गुणों से युक्त भी होती है। वर्तमान समय में बढ़ती रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को देखते हुए “ लौकी की जैविक खेती”  किसानों के लिए एक लाभकारी और सुरक्षित विकल्प बनती जा रही है। जैविक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि बाजार में जैविक लौकी की मांग और कीमत भी अधिक मिलती है। जिससे किसान की आय बढ़ती है और वह समृद्ध बनता है।  किसान भाइयों आज आप इस ब्लॉग लेख जानेंगे- लौकी की जैविक खेती की संपूर्ण जानकारी जैसे- खेत की तैयारी, बीज का चयन, जैविक खाद, सिंचाई, रोग-कीट नियंत्रण और अधिक उत्पादन के आसान तरीके। किसान भाइयों चलिए शुरू करते हैं लौकी की जैविक खेती की निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां- 1) लौकी का महत्व और पोषण मूल्य: लौकी में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन B, पोटैशियम, आयरन और...